पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: नशे और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब सरकार की “ड्रग्स के खिलाफ जंग” मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों और गैंगस्टरों पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने 5 अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन, बैन दवाइयां, विदेशी हथियार और लाखों की ड्रग मनी बरामद हुई है।
पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 5 किलो 275 ग्राम हेरोइन, 1लाख 33 हजार से अधिक नशीली गोलियां-कैप्सूल, एक विदेशी ग्लॉक समेत 4 पिस्तौल, 41 कारतूस और 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने वाले तस्कर भी शामिल हैं।
फिरोजपुर में नशे और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने नशे और गैंगस्टरों पर बड़ी चोट की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, 5 अलग-अलग कार्रवाइयों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 5 किलो 275 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 33 हजार 640 नशीली गोलियां, विदेशी ग्लॉक समेत 4 पिस्तौल और 3 लाख 16 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।
पाकिस्तानी तस्कर और मेडिकल हॉल पर बड़ा एक्शन
सबसे बड़ी कामयाबी CIA ज़ीरा को मिली, जिसने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों को 5 किलो से ज्यादा हेरोइन और स्विफ्ट कार के साथ दबोचा। वहीं, ममदोट पुलिस ने एक मेडिकल हॉल पर छापा मारकर 1.33 लाख नशीली गोलियां और 39 कारतूस जब्त किए। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।